पुलिस का सौ टके का सवाल
पुलिस का सौ टके का सवाल डॉक्टर शादाब की अगर किसी से रंजिश नहीं थी तो फिर उनके बदन में आखिर 31 गोलियां क्यों किसी कातिल ने झोंकी? खुद से पैदा इस सवाल मे जूझती हुई बुलंदशहर पुलिस पहुंच गई हापुड़. हापुड़ में कत्ल की उस वारदात या लाश की कहानी के करीब, जिसे इसी साल 18 मार्च को हापुड़ के हाफ़िज़पुर इलाक़े में अंजाम दिया गया था. पुलिस ने हापुड़ के हाजीपुर इलाके में हुए उस कत्ल की कुंडली खंगाली तो, उसके तार बुलंदशहर में कई किलोमीटर दूर हुए डॉक्टर शादाब हत्याकांड से मिलने लगे. पता चला कि हापुड़ में जिस इरफान नाम के शख्स का कत्ल इसी साल 18 मार्च को किया गया था, उसकी लाश के भी 31 टुकड़े किए गए थे. उन 31 टुकड़ों के लिए हत्यारों ने अलग अलग स्थानों पर 31 ही कब्र (गढ्ढों) का इतंजाम करके, उन 31 टुकड़ों को दफन कर दिया गया था. जब कड़ी से कड़ी जुड़ती गई बुलंदशहर पुलिस जब डॉक्टर शादाब हत्याकांड और हापुड़ में हुई इरफान खान की हत्या के बीच में पुहंची तो, उसे और भी काफी कुछ ऐसी जानकारियां मिलती गईं जिन्होंने, क्राइम की इस कहानी की कड़ी से कड़ी जुडवा दी. पता चला कि 18 मार्च को हापुड़ में इरफान खान की हत...